चित्तौड़गढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन समारोह पूर्वक किए जा गए। आयोजन के तहत शनिवार को सायंकाल मातृशक्ति की विशाल वाहन रैली एवं गंभीरी नदी पर महा आरती, दीपदान, व आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहे।
शनिवार सायंकाल बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल मातृशक्ति वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली भीलवाड़ा रोड, कलेक्ट्रेट, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका कॉलोनी, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, चंद्र लोक टॉकीज, पाडनपोल, मिठाई बाजार, सदर बाजार व गोलप्याऊ होकर सुभाष चौक पहुंची। जहां मातृशक्ति व बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात सुभाष चौक पर दीपदान व भारत माता की आरती की एवं प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार को ही सायंकाल बड़ी संख्या में महिला - पुरुषों द्वारा गंभीरी नदी को 700 फ़ीट की चुनरी ओढ़ाकर महा आरती की गई व गो आरती एवं दीपदान किया गया, इसके साथ ही नदी तट पर भव्य आतिशबाजी की गई। गंभीरी नदी तट पर मातृशक्ति व बहनों द्वारा पूरे जोश व उत्साह से हैरत अंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। वीर - वीरांगनाओं और देश भक्ति के नारों व जयकारों के बीच बालिकाओं का अखाड़ा प्रदर्शन ऐतिहासिक व अविस्मरणीय बन गया।
इस मौके पर सत्यनारायण जी भाई साहब दिनेश चंद्र भट्ट, लक्ष्मी नारायण वेद, राजेश शर्मा, हमेंट भट्ट, अभिषेक मूंदड़ा रुद, बालमुकुंद सोमानी, जाया तोषनीवाल, अभिनंदन काबरा, सुमित हेड़ा आदि ने मातृशक्ति के राष्ट्रीयता से ओतप्रोत आयोजन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। नदी तट पर आकर्षक आतिशबाजी आयोजन भोलाराम प्रजापत के संयोजन में किया गया।
मीडिया प्रभारी संजय खाबिया ने यह जानकारी देते बताया कि रविवार को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी।