चित्तौड़गढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन समारोह पूर्वक किए गए। आयोजन के तहत रविवार को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी गई।
समिति के संयोजक अभिषेक मूंदड़ा रुद ने यह जानकारी देते बताया कि रविवार को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति एवं विभिन्न संगठनों द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी।
मीडिया प्रभारी संजय खाबिया ने यह जानकारी देते बताया कि इसी दिन सायंकाल मुख्य समारोह के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा इंदिरा गांधी स्टेडियम से सायंकाल प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, गंभीरी पुलिया, अप्सरा चौराहा होकर सुभाष चौक पहुंची। मार्ग में जगश- जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के महापुरुषों की झांकियां, खरडेश्वर महादेव का नगर भ्रमण, उज्जैन महाकाल की सजीव झांकी, इस्कोन मंदिर की झांकी, भारत माता की झांकियां व महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जबकि सभी विद्यालयों, धार्मिक मंडल, प्रभात फेरियां व अन्य झांकियां तथा सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
शोभा यात्रा में गगन भेदी नारों के साथ मातृशक्ति व बहनों द्वारा पूरे जोश व उत्साह से हैरत अंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। वीर-वीरांगनाओं और देश भक्ति के नारों व जयकारों के बीच बालिकाओं का अखाड़ा प्रदर्शन देखते ही बनता था। नन्ही बालिकाओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीरांगनाओं की वेशभूषा में अनूठे करतब दिखाए।
शोभायात्रा सुभाष चौक पहुंची। जहां सायंकाल भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही तीन दिवसीय समारोह का समापन किया गया।
इस मौके पर हेमंत जैन, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिरुद्ध सिंह भाटी, लक्ष्मी नारायण वेद, पहलवान कैलाश गुर्जर, आई एम सेठिया, आदि गणमान्य समाजसेवी सहित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सहकारी भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह रुद, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समिति के सदस्य बालमुकुंद सोमानी, जया तोषनीवाल, अभिनंदन काबरा, सुमित हेड़ा, मनोज साहू, हेमन्त चतुर्वेदी श्रवण सोनी अविनाश शर्मा आदि के अलावा गम्भीरी नदी कार्यक्रम के संयोजक भोलाराम प्रजापत, दीपक वर्मा, पंकज सेन, भागीरथ मालवीय, मोतीलाल प्रजापत, लीला भील व बोतलाल माली आदि टीमों ने विभिन्न व्यवस्थाएं सम्हाली।