मनासा। नगर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर बड़ी शानो शौकत के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज द्वारा सुबह 7: 30 से जूना साथ स्थित अंजुमन से जलसा निकला गया जो जूनासाथ बस स्टैंड होते हुए नीमच रोड स्थित ईदगाह मस्जिद पर पहुंचा जहां जमाा मस्जिद के इमाम कामिल राजा साहब द्वारा नमाज अदा कराई गई। और अमन चौन की दुआ की गई। पुनरू जलसा ईदगाह मस्जिद से होते हुए बस स्टैंड,जूना साथ,सदर बाजार होते हुए जूना साथ में स्थित अंजुमन में जलसे का समापन हुआ। मुस्लिम समाज द्वारा कारगिल चौराहा, नीमच नाके पर पुलिस अधिकारियों, तहसीलदार एसडीओपी एसडीएम आदि कर्मचारियों का स्वागत इस्तेमाल किया गया। वही रास्ते में विभिन्न जगहों पर छबील लगाई गई, वही बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद दी।