BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 1:24 pm
KHABAR : जावद में मनाई गई ईद, सेकड़ो समाजजनो ने ईदगाह में नमाज अदा की, पढे़ रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। मुस्लिम समाज का रमजान माह जो की 30 दिनों का होता है। इस माह में मुस्लिम समाजजन रोजे रखते है, नमाज पड़ते है पुरे समय ईश्वर की ईबादत में लगे रहते है। रमजान माह खत्म होने के पश्चात समाजजन ईद-उल-फितर मनाते है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद की नमाज अठाना दरवाज स्थित ईदगाह कब्रस्तान में हुई, यहां पर नगर के सेकड़ो नागरिको ने नमाज अदा की। सर्व प्रथम सर्व समाज के लोग जुलूस के साथ जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब को उनके घर नीमच दरवाजा लेने पहुंचे, यहां से लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, अठाना दरवाजा होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। यहा पर शहर काजी साहब के बेहनोई हाफिज नईम ईकबाल साहब (कोटा) ने रमजान और ईद-उल-फितर के बारे में समाजजनो को तफसील से बताया। ईदगाह कब्रस्तान में कई निर्माण कार्य चल रहे है उनमे ताअव्वुन (डोनेशन) देने हेतु भी कहा गया। हाफिज नईम ईकबाल साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई उसके पश्चात खुत्बा हुआ और दुआ करवाई। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब एवं हाफिज नईम ईस्तकबाल साहब ने समाजजनो को ईद की मुबारकबाद दी। मोमिन समाज की ओर से निसार अंसारी एवं शाकिर अंसारी के द्वारा काजी साहब और हाफिज साहब का साफा पहनाकर इस्तबाल (स्वागत) किया गया। उसके पश्चात जुलूस चिन्हित मार्गाे से होता हुए वापिस नीमच दरवाजा स्थित शहर काजी साहब के निवास स्थान पर पहुंचा यही पर जलसे का समापन हुआ। शहर काजी सैयद आदिल कादरी एवं उनके चाहने वालो ने आस्तानाए कादरीया पर सलाम पैश कर देश में अमन चौन की दुआ की। शहर काजी मोचियान मस्जिद भी पहुंचे यहां पर भी दुआ की गई। नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा।


शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना। प्रशासन की ओर से प्रीति संघवी एसडीएम, मयूरी जोक तहसीलदार, नवीव गर्व नायब तहसीलदार, आरआई दिलीप सिंह चुंडावत, कन्हैयालाल खेमवानी पटवारी, एसआई तुलसीराम चौहान, आरक्षक रवि पांडे मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE