नीमच। ईदगाह नीमच मैं ईदुल फितर की नमाज़ अदा कर आलमे दुनिया के तमाम इंसानो कि भलाई के लिए हमारे वतन हिदुस्तान कि खुशहाली के लिए तरक्की के लिए हमारे वतन मैं अम्न चेन क़ायम रहे।वतन मैं साम्प्रदायिक सौहार्द एकता बनी रहे।दुआएं की।मजहब ए इस्लाम अमन चौन का पैगाम देता है।इंसान को इंसान से मोहब्बत ओर खुलूस के साथ रहने की इजाजत देता है।उक बात सलीम खान सदर शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी नीमच ने अपने बयान देते हुए बताया कि पूरे महीने रमजान मैं रोजे रखने व नमाज़े तरावीह अदा करने के बाद अल्लाह की जानिब से अपने बन्दों को इनाम व इकराम से नवाजा जाता है।जिसे ईद कहते हैं।जिसका मतलब खुशी होता है।इसलिए आज खुशियां मनाई जाती है।खुशी के मुबारक मौके पर सिवइयां व खीर मनाई जाती है।और खिलाई जाती है।एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद पेश की जाती है।एक दूसरे से गले मिलकर गीले शिकवे दूर किये जाते हैं।और माफी मांगी जाती हैं।क्योंकि माफी मांगने ओर माफ कर देने वाले दोनों को अल्लाह पसंद फरमाता है।इसलिए इंसान को हमेशा माफ करते रहना चाहिए।