BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 2:45 pm
KHABAR : दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से  मांगी अमन चौन की दुआ, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। रविवार शाम को दिखा चांद तो चेहरों पर लोटी खुशी की चमक,कहा ईद मुबारक हो, चांद को देख रमजान माह में शुरू किए रोजे, फिर एक माह बाद दिखा चांद तो ईद- उल- फितर की नमाज अदा कर ईद मुबारक के साथ रमजान का हुआ समापन। मुस्लिम कोम ने सोमवार को रमजान के पाक महीने में पूरे महीने अल्लाह ताला की इबादत के बाद इंसानियत का पैगाम, नफरत की दीवारों को तोड़ने वाला, रोजों की बरकत का नाम ईद- उल - फितर का पर्व पूरे शानो शोकत के साथ मनाया गया। 


इस दौरान मुस्लिम कोम के हर उम्र के महिला पुरुषों में अपार उत्साह देखा गया। रमजान के सकुशल संपन्न होने की खुशी में ही अल्लाह ताला को शुक्रिया अदा करने के लिए ही ईद- उल- फितर का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं अल्लाह ताला के नेक बंदों की खिदमत का भी मुबारक मौका है ईद।


रमजान सब्र, प्रेम और भाई चारे के साथ -साथ अल्लाह की खिदमत का एक खास महीना है। तभी तो इस्लाम धर्म को मानने वाला हर मुस्लिम कोम रमजान का बेसब्री से इंतजार करता है। मुस्लिम कोम ने गुरुवार को ईद उल फितर का पर्व पूरे शानो शोकत और अकिदत उमंग के साथ मनाया गया। सोमवार को प्रातः 8 बजे बस स्टैंड पर स्थित जामा मस्जिद पर रोजेदारों सहित मुस्लिम कोम के सभी लोग एकत्रित होकर ढोल ढमाकों के साथ जीरन मार्ग पर स्थित ईदगाह पर पहुंचे जहां पेश इमाम मौहम्मद सरफराज शाह ने प्रातः 8ः30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के पश्चात् सभी मुस्लिम कोम के भाईयों ने एक दूसरे से लिपट एवं हाथ मिलाकर(मुसाफा )कर ईद मुबारक बाद दी। वहीं जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट, मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर सहित कई राजनीतिक नेता एवं हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह पर पहुंचकर ईद मुबारक बाद दी। रमजान के पूरे माह रोजा रख चुके रोजेदारों ने नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की। रमजान की शुरुआत भी चांद से हुई और रमजान पूरे होने पर भी ईद का चांद निकला है तो सबके चेहरे पर खुशी हुई। बच्चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्लास नजर आया। इस दिन मीठे पकवान जैसे कि सेंवई,(खुरमा) मिठाई जैसे पकवान बनते हैं मीठी सेंवई (खुरमा) घर आए मेहमानों, हिंदू दोस्तों को दावत पर बुलाकर मान-मनुहार कर खिलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE