दूदरसी। छोटी सादड़ी तहसील का गांव खेड़ा केसूंदा में किशनलाल आंजना के सुपुत्र अंकित आंजना का तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ। रिंगनोद कामलिया के पटेल परिवार के यहां से आज 31 मार्च को खेड़ा में किशनलाल के यहां तिलक लेकर आए और शुभ मुहूर्त में अंकित को कुमकुम का तिलक लगाकर साफा बांधकर सगाई रस्म को विधिवत संपन्न किया।
ज्ञात रहे अंकित आंजना उदयपुर के जिला न्यायालय में वकालत कर रहे हैं और सुशील सौम्य पृवर्ती के शांत स्वभाव के अंकित को गांव में इज्जत की दृष्टि से देखा जाता है लोग इनके व्यवहार के कायल हैं।इस अवसर पर किशनलाल के नजदीकी रिश्तेदार और परिजन उपस्थित थे।