मनासा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव करमदी के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे करीब अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। सूचना वन विभाग अमले सहित नगर परिषद मनासा कुकड़ेश्वर और रामपुरा की फायर बिग्रेट टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। जंगल क्षेत्र में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम 5 बजे करीब काबू पाया गया।इस आगजनी की घटना में कई पेड़ जलकर खाक हो गए। आप को बता दे कि इस मार्च महीने में कंजार्डा टामोटी और रामपुरा क्षेत्र के जंगल में कई बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।