नीमच। शहर में वकीलों ने आज अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर में वाहन रैली निकाली। काली पट्टी बांधकर जिला अभिभाषक संघ के तत्वाधान में वकील पुरानी कोर्ट में इकट्ठा हुए। यहां से एकत्रित होकर बारादरी पहुंचे। बारादरी घंटाघर होते हुए शहर के प्रमुख मार्गाे से वाहन रैली निकाली। वकीलों की वाहन रैली कलेक्टर कार्यालय होते हुए नए न्यायालय भवन तक पहुंची। वकीलों की मांग है कि नए न्यायालय परिसर में उनके लिए उचित बैठक व्यवस्था की जाए। वकीलों द्वारा हवन और यज्ञ कर जिम्मेदारों को सद्बुद्धि प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। बताते चलें कि अपनी मांगों के लिए वकीलों द्वारा नए न्यायालय भवन का बहिष्कार किया गया है।