सिंगोली। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में मास्टर ऑफ साइंस केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर सौम्या तिवारी को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा दो स्वर्ण पदक उज्जैन विक्रम यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार मंच पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा दिया गया। तिवारी परिवार की बिटियां को दो-दो स्वर्ण पदक मिलने से तिवारी परिवार नगर एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उल्लेखनीय है कि सौम्या पूर्व पार्षद संजय तिवारी की सुपुत्री है। शुभचिंतकों ने बिटिया सौम्या तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।