BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 3:08 pm
KHABAR : मां के दरबार में सजा खाटू श्याम का दरबार, जली ज्योत, भक्तों ने आस्था के साथ दी आहुतियां, प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांधा समां, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। 19 वें आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में रंगमंच पर मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विशाल मेले के तीसरे दिन मंगलवार को एम. पी. म्यूजिकल ग्रुप भजन संध्या के गायकों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन शीश के दानी भगवान श्री खाटूश्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया। भजनों की बांधी शमां, आधी रात तक  झूमते रहे श्रद्धालु। आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में सजा हारे के सहारे खाटू श्याम का दरबार ,जली जोत श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां , तीन तीर धारी खाटू नरेश से सुख समृद्धि और खुशहाली की विनती। 
इस मौके पर भव्य भजन संध्या भी आयोजित हुई, जिसमें भगवान श्री हारे का सहारा खाटू नरेश के अलौकिक स्वरूप ने हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दरबार में भगवान श्री खाटू नरेश की अखण्ड ज्योत भी प्रज्वलित की गई,जिसे लेने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां भक्तों ने लंबी कतार में लगकर बाबा की दिव्य ज्योत ली। भजन संध्या के प्रारंभ में खाटू श्याम भजन गायक कमलेश ने आवो नी गजानन म्हारे किर्तन में रस बरसाओ.......... गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ भव्य  खाटू श्याम भजन संध्या का किया आगाज। हर्षवर्धन शर्मा ने..सिंदूरी बदन जिसका जपते राम नाम ....... , हारा तू बाबा पर तेरे पर भरोसा हे  भजन के साथ भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भजन गायक कमलेश ने  मोहन आवो तो सरी माधव मंदिर में......,हारे का तू सहारा है सांवरे.........., आया तेरे दर पर दीवाना........., मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे ........., आजारे कन्हैया आ जारे लाज तुझे बचानी पड़ेगी.........आदि भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।  राजस्थान के उदयपुर से आई खाटू श्याम भजन गायिका रेखा शर्मा ने... चीताखेड़ा में आप विराजे मां आवरी......., दरबार सांवलिया ऐसे सजो दयालु आपको......भजन की प्रस्तुति जैसे ही भजन गाना शुरू किया श्याम प्रेमी और मेला समिति पदाधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाते हुए खाटू श्याम के जयकारों से गूंजायमान कर दिया मेला परिसर। भजन गायिका रेखा शर्मा ने देर रात तक श्रद्धालुओं को अपने सुमधुर भजनों की सरिता में बांधे रखा और एक के बाद एक शानदार भजनों की लड़ी लगा दी। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदनलाल गुर्जर,  अध्यक्षता के रूप में कुशाभाऊ दक्षिण मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, विशेष अतिथि प्रकाश गुर्जर के द्वारा हारे के सहारे खाटू नरेश के दरबार में  विराजमान दिव्य प्रतिमा और महामाया आवरी माता जी की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा भजन गायकों व अत्याधुनिक वाद्य यंत्र कलाकारों का स्वागत किया गया।


मेले में रंगमंच पर कल गुरूवार को भव्य भजन संध्या-
जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में मेला समिति द्वारा आयोजित 19  वें विशाल नौ दिवसीय मेले में  पांचवें दिन कल दिवस 4 अप्रैल202  5 गुरुवार को रंगमंच पर रात्रि 8:30बजे से राजस्थान  के उदयपुर के राजस्थानी नृत्य नाटिका के लोक कला मंडल के कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियों के साथ एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।  मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, मेला समिति के राजेश जैन, पत्रकार दशरथ माली, नरेश पाटीदार, अशोक कुमार जैन, नागेश्वर जावरिया, भगत मांगरिया, रामनारायण पाटीदार, विश्वास शर्मा,कारुलाल परमार, अंतिम गेहलोत, दीपक जावरिया, मांगीलाल रावत, प्रकाश प्रजापत, मन्नालाल माली सहित अन्य वरिष्ठ मेला समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में मां के दरबार में पहुंचकर मेले का एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद लें और मां के दिव्य दर्शन कर धर्म लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE