BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 6:27 pm
KHABAR : जीवन मूल्य फाउंडेशन ने दीप्ति गिफ्ट गैलरी और श्री कृष्णा फर्नीचर आर्ट सेंटर के शुभारंभ अवसर पर तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। आज दीप्ति गिफ्ट गैलरी और श्री कृष्णा फर्नीचर आर्ट सेंटर ग्राम रेवली देवली के भव्य शुभारंभ पर कन्हैयालाल जी सुथार गौ रक्षक ने जीवन मूल्य फाउंडेशन नीमच के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास से पधारे सभी युवाओं ने बड़-चढ़ कर का हिस्सा लिया और अपने  अमूल्य रक्त को दान किया जिसमें भादवा माता मंदिर मुख्य पुजारी  अर्जुन चौहान  साथी रवि पाटीदार, दीपक मोदी, विजयपाल, नकुल बैरागी, लक्ष्मी नारायण सुथार, नागेश्वर नायक ,राजमल बैरागी, बहादुर सिंह बंजारा,पवन राठौड़ दोरवाड़ा मनीष नागदा,विकास रावत,वैभव नागदा,सुनील पोरवाल,दीपक सेन,नागेश नायक विष्णु नागदा,कृष्णपाल सिंह ,अभिजीत नागदा आदि सभी युवाओं ने बढ़कर का हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर जीवन मूल्य फाउंडेशन संस्थापक राहुल वर्मा ,दिलीप चरेड़ और नीमच जिला अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर उपस्थित रहे।
नीमच ब्लड बैंक अधिकारी सत्येंद्र और सभी रक्तदाताओं का आभार  राहुल वर्मा ने माना ,वर्मा ने बताया की एक तरफ रक्त की बात सुनते ही युवा लोग रक्तदान से दूर भागते हैं वही कन्हैया लाल जी सुथार ने इतनी गर्मी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपने आप में एक मानवता की मिसाइल पेश की है मेरा सभी युवाओं से आग्रह है कि अपने अमूल्य रक्त का रक्तदान करें यह एक मौका है किसी की रगों में बहने का क्योंकि रक्त एक मात्र एक ऐसा है जो किसी भी फैक्ट्री में नहीं बनता है यह केवल और केवल मानव के द्वारा ही बनता है और किसी को जरूरत होने पर एक मानव के द्वारा रक्तदान करके ही मदद की जा सकती है।
रक्तदान शिविर के समापन के पश्चात जीवन मूल्य फाउंडेशन परिवार द्वारा कन्हैयालाल सुथार गौ रक्षक को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया और रक्त की सेवाओं में अपना योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE