BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 12:00 pm
BIG NEWS : एमपी के रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा, यात्रियों को लेकर मंदसौर से रवाना हुई थी बस, तभी बीच रास्ते में हो गई ये भयानक दुर्घटना, मौके पर मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस और एंबुलेंस, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा के गांव परवलिया में गुरुवार सुबह जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस फोरलेन पर बेकाबू होकर बांछड़ा बस्ती में जा घुसी। बस माता के ओटले को टक्कर मारते हुए एक घर से जा टकराई। हादसे में ड्रायवर समेत 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उक्त घटना रिंगनोद थाने के ढोढर पुलिस चौकी अंतर्गत रतलाम-लेबड़ फोरलेन स्थित परवलिया में सुबह 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, बस मंदसौर की ओर से जावरा होकर इंदौर जा रही थी। बस के आगे सीमेंट का ट्राला चल रहा था। इसी दौरान अचानक से ट्रॉले से सीमेंट की बोरिया सड़क पर गिर गई। बस की स्पीड तेज थी, बस के पहिए सीमेंट के कट्‌टे (बोरी) पर चढ़ गए, जिससे बस का बैलेंस बिगड़ गया। बस सड़क किनारे बने माताजी के ओटले से टकराते हुए रितेश चौहान के मकान के बाहर बने वॉशरूम की दीवार से जा टकराई। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक से हुए घटनाक्रम के बाद यात्री घबरा गए, चीख पुकार मच गई। घटना के समय रितेश की मां सायरा वॉशरूम में थी। जो टक्कर से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर ढोढर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


इस दुर्घटना में बस का ड्रायवर अमजल (40) कांच तोड़कर बाहर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सहायक ड्राइवर बलवीर (35) पिता नारायण, क्लीनर जय कांत (25) पिता देवरा तीनों निवासी सायला जोधपुर (राजस्थान) घायल हो गए। घटना के बाद गुरुवार सुबह टोल प्लाजा की क्रेन से बस को घटना स्थल से हटाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE