खरगोन। जिले के झिरन्या स्थित कोठड़ा गांव में क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील की जयंती पर मेले की शुरुआत हुई। जय टंट्या भील आदिवासी युवा संगठन की अगुआई में पहले दिन बुधवार रात राजस्थानी नृत्य दल ने रात 2 बजे तक फिल्मी, लोकगीतों, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि व अफ़सर नहीं पहुंचे। स्थानीय सरपंच ने समाज प्रतिनिधियों के साथ शुरुआत की।
मुख्य अतिथि गुलाबसिंह बघेल प्रदेश प्रभारी व संस्थापक सदस्य जयस, टंट्या भील वंशज सुनील सिरसाटे संस्थापक जयस, कड़वा मंडलोई प्रदेश अध्यक्ष, शोभाराम चौहान सरपंच कोठडा, सुरतिया सिरसाठे, किशोर सिरसाठे, हेमराज सिरसाठे, हीरालाल सिरसाठे, राधेश्याम सिरसाठे, वासुदेव सिरसाठे, नन्नू ठाकुर, छोगालाल गणपत सहित कई प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने 8 कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दिए। आयोजन में आदिवासी क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों की जिलों के 2000 से ज्यादा समाजजन शामिल हुए।