नीमच। मौजूदा समय में किराएदार और दुकान/मकान मालिक के बीच जमीनों की बढती कीमतों के मद्देनजर तनावपूर्ण रिश्ते अक्सर नजर आते हैं, पर एक उदाहरण आज नीमच में इसके विपरीत भी नजर आया, जिसकी लोगों में चर्चा बनी है। शहर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की भूमिका भी इस मामले में महत्वपूर्ण बनी है। यह हस्तांतरण बगैर किसी लेन-देन के हुआ है, जो चौंकाता नजर आता है।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने प्रभु कृपा प्लायवुड नाम से एक संस्थान है। यह जगह लगभग 1 हजार स्क्वायर फीट होकर बेशकीमती है। कोई 60-70 साल पहले भूमि मालिक कृश्णकुमार गोयल के पूर्वजों ने यह जगह किराए पर मात्र 5-10 रूपए मासिक में दी थी। आज अचानक किराएदार को यह जगह खाली करके मूल मालिक को सौंपने का भाव जगा और दुकान किराएदार आशीष जायसवाल ने अपने भारत विकास परिषद के संगी-साथियों को बुलाकर इस जगह की चाबी दुकान मालिक कृष्णकुमार गोयल को सौंप दी। उनके इस निर्णय से उनके संगी-साथी भी और दूकान मालिक भी हतप्रभ नजर आए। यह जगह 1 हजार फीट से भी ज्यादा की होकर बेशकीमती है। इस दौर में ऐसा भी हो सकता है। तभी दुकान मालिक ने इसे समारोहपूर्वक चाबी ग्रहण करने का काम किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनीश कालानी, विनय मारू, प्रवीण अरोन्देकर, मनीश विजयवर्गीय, कन्हैया सिंहल, गौरव गट्टानी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे। दुकान मालिक और किराएदार का भारत विकास परिषद ने इस अनूठी पहल के लिए स्वागत किया है।