चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम की शृंखला में एक आयोजन सुराणा मोहल्ला स्थित टकसाल में आयोजित किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति द्वारा प्रभु श्री राम के भजनों का गुणगान किया गया। महिलाओं द्वारा ढोलक की थाप पर भजन गाकर नृत्य किया। उसी क्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनो द्वारा लव जिहाद पर एक नाटक मंचन किया गया। नगर संयोजिका अंजलि सेन ने लव जिहाद पर स्वलिखित कविता का पाठ किया जिसमे खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम में उपस्थित नगर संयोजिका सपना कीर ने उपस्थित महिलाओं से 6 अप्रेल को आयोजित शोभायात्रा में परिवार सहित शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सत्संग प्रमुख प्रीति मीणा और जिला संयोजीका शिवानी साहू ने सभी को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करवाया तथा भगवान श्रीराम की भव्य आरती की गई उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू सहित दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस क्रम में एक कार्यक्रम सेंथी के चमत्कारी साँवरिया सेठ मंदिर में आयोजित किया गया जहाँ मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों ने उपस्थित भक्तों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के बाद सभी भक्तों को 6 अप्रेल को होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका दीपिका छीपा सह संयोजिका ममता शर्मा नगर उपाध्यक्षा राधा काबरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यक्रमों के क्रम में एक कार्यक्रम 4 अप्रेल एक कार्यक्रम गांधी नगर के राधा कृष्ण मंदिर में 5 अप्रेल को प्रताप नगर के लक्ष्मीनाथ मंदिर आयोजित किया गया है उसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नगर के पाड़न पोल से रविवार 6 अप्रेल को निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारियो के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटे हुए है और नगर के सभी प्रमुख संगठनों और समाज के लोगो से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे है। शोभायात्रा की जानकरी देते हुए बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू व नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने बताया कि इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर के विभिन्न अखाड़ो को भी निमंत्रण भेजा गया है जो नगर के महावीर व्यायाम शाला के तत्वावधान में शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन के लिए शामिल होंगे। वही जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया व जिला मंत्री शेखर सोनी ने सकल हिन्दू समाज से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।