चित्तौड़गढ़। श्री छबीला हनुमान विकास समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रेल को श्री छबीला हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।
महेश सुखवाल ने बताया कि गोल प्याऊ स्थित शीतला माता चौक पर श्री छबीला हनुमान मंदिर में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें 11 व 12 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार 11 अप्रेल को सायं साढ़े 7 बजे श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ठ पाठ किया जायेगा। शनिवार 12 अप्रेल को प्रातः 6 बजे हवन व ध्वजा रोहण होगा। सायं साढ़े 7 बजे आरती के पश्चात् भव्य भजन संध्या होगी जिसमें बाहर से आमंत्रित कलाकार भजनों की प्रस्तुतियाँ देंगे।
बैठक में राधेश्याम आमेरिया, दुर्गाशंकर सुखवाल, ओम दीक्षित, बसंतीलाल पोखरना, शिव तिवारी, अशोक सेन, पवन अग्रवाल, प्यारेलाल डांगी, भरत सोनी आदि उपस्थित रहे।