सिंगोली। 12 अप्रैल को सिंगोली देव तलाई बालाजी मंदिर सिंगोली पर बालाजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह हवन पूजन किया जाएगा एवं शाम को 6 बजे 5100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे व रात्रि में स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित होगी।
ओर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 16 अप्रैल बुधवार को रात्रि 7 बजे प्रकाश दास जी महाराज निवाई वाले की भजन संध्या विवेकानंद बाजार तहसील परिसर के बाहर आयोजित होगी उक्त जानकारी देते हुए श्री देव तलाई बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में सभी राम भक्त नगर एवं क्षेत्रवासी पधार कर सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता बताएं एवं धर्म का लाभ उठाएं।