चित्तौड़गढ़। स्थानीय मातेश्वरी गोकृपा केन्द्र के गौशाला संचालक पुष्कर नराणिया के पिता जमनालाल नराणिया का 4 अप्रैल शुक्रवार तड़के निधन हो गया। दोपहर में सिटी मोक्षधाम में गोकाष्ठ से उनका अंतिम संस्कार हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षक जमनालाल नराणिया पिछले कुछ दिनों से बीमार थे जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।
इस दौरान मातेश्वरी गो कृपा केन्द्र, योग निधि संस्थान, केशव मित्र मंडल सैंती सहित कईं संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में गोकाष्ठ के उपयोग की सराहना की तथा हिन्दू विधि विधान में अंतिम संस्कार में जलाने की प्रक्रिया में लकड़ियों के उपयोग के बजाय गोकाष्ठ को एक अच्छा विकल्प बनाने पर जोर दिया। गो काष्ठ के उपयोग से लकड़ियों की बचत भी होगी और गोबर से बने उत्पाद को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे गोपालन, पशुपालन को सम्बल मिलेगा। यह जानकारी संस्थान से जुड़े उमेश अजमेरा ने दी।