मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूरे होने जा रहे, अपने शताब्दी वर्ष में संघ विभन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच में स्वयं को प्रदर्शित करेगा। मनासा में 6 अप्रैल रविवार को आरवी कॉलेज मनासा में प्रकट कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें संघ शारीरिक प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों प्रकार की सामूहिक प्रदर्शनी समाज के सामने एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से करेगा, जिसमें पूरे मनासा खण्ड स्वयंसेवक एवं जिले विभाव के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संघ ने सम्पूर्ण समाज से आग्रह किया है कि परिवार सहित कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराए।