BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 7:30 pm
KHABAR : चैत्र नवरात्र में समूचा अंचल रमा मां शक्ति की भक्ति में, देवी मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़, लग रहे जय माता दी के जयकारें, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। इन दिनों समूचा अंचल नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था के सैलाब में समाया हुआ है ,देवी मंदिरों में सुबह से आधी रात तक जय माता दी के जयकारों और शंखनाद ,बंटी -घड़ियाल की ध्वनि से गूंज रहा है अंचल। आरोग्य देवी महामाया आवरी माता, अंबे माता, शीतला माता ,कामाख्या देवी समेत पूरे अंचल के सभी देवी मंदिरों में अल सुबह से प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
चौत्र नवरात्रि मेला के सातवें दिन शुक्रवार को दिनभर मेला प्रांगण पर मेलार्थियों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई रही है, वही शायंकाल पश्चात शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में  मेलार्थियों के पहुंचने से संपूर्ण मेला प्रांगण मेलार्थियों से सरोवर हो गया है। मेला प्रांगण में स्थित फैंसी ,रेडीमेड ,होजरी ,मनिहारी ,खेल -खिलौना आदि मार्केट में मेलार्थियों द्वारा जमकर खरीदारी की गई है, तो दूसरी तरफ चाट,व्यंजन ,जूस आदि दुकानों पर मेलार्थियों परिवारों द्वारा  विभिन्न व्यंजनों का रसास्वादन किया गया हैं। मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विशाल मेले की रौनक पूरे यौवन पर पहुंच चुकी हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर ,नीमच,रतलाम ,उज्जैन तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और गुजरात के कई  जिलों के शहरों एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मां जगदंबा के प्रति आस्था रखने वाले मां के भक्त मन में अगाध श्रद्धा लिए मां आवरी माता के दिव्य दर्शन हेतु बड़ी संख्या में उमड रहे हैं। इन दिनों मां की शक्ति में भक्ति भक्तों द्वारा  नौ दिनों के लिए मां को प्रसन्न करने के लिए कोई व्रत ,उपवास तो किसी ने भोजन का त्याग तो किसी ने जल का त्याग (निर्जल ),तो कोई चप्पल, जुते का त्याग कर मां जगदंबा को रिझाने में लगे हुए हैं। चीताखेड़ा के समीप माता का खेड़ा की पावन धरा पर धाम आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में विराजित मां जगदंबा के दिव्य दर्शन के लिए युवा, बुजुर्ग ,बच्चे ,महिला -पुरुष नंगे पांव पैदल चलकर मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां की चौखट पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। वही मां के दरबार में आयोजित मेले में मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए कोटा,नीमच,अजमेर ,उज्जैन आदि महानगरों से मनोरंजन यंत्र के साधन  टोरा टोरा,झूले ,चकरी ,मिकी माउस ,नाव,ड्रैगन ,जंपिंग,  कटर बिल्ला आदि में जुलकर आनंद ले रहे हैं।

कल होगा महाअष्टमी हवन एवं विशाल भण्डारा-
जीवन दायिनी आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के दरबार में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर कल दिवस 5 मार्च 2025 शनिवार को मे.हिरालाल लाल चंद अग्रवाल (सिंहल) परिवार (चीताखेड़ा वाले) नीमच  तथा मंदिर समिति के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वही इसी के साथ महाअष्टमी हवन सिंहल पल्सेस नीमच के सहयोग से अभिजीत मुहूर्त में विधी विधान वैदिक मंत्रों उच्चार के साथ प्रारंभ किया जाएगा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE