नीमच। नए जिला न्यायालय भवन में वकील व पक्षकारों के लिए उचित बैठक व्यवस्था की मांग को लेकर अधिवक्तागणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को नीमच जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है। पत्र सौंप पूर्ण समर्थन देने के दौरान अध्यक्ष संजय किलावाला, सचिव राकेश पटवा, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, प्रकाश की रामनानी, विजय रोहिडा, जयराम मूलचंदानी, राजेश पोरवाल, मितुल मित्तल, संतोष मूलचंदानी, अमित मंगल, विकास पटवा, सोनू आहूजा, सुनील बरडिया, राहुल मित्तल, बृजेंद्र शर्मा, सुरेश कान्हा आदि केमिस्ट साथी उपस्थिति रही।