कुकड़ेश्वर। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नगर कुकड़ेश्वर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य भगवा रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली नगर में धार्मिक उत्साह और समर्पण का प्रतीक बनेगी।
रैली दिनांक 6 अप्रैल को दोपहर 3.00 बजे से लालबाई फूलबाई मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। इस रैली में डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। आयोजन में नगर व आसपास के सभी सनातनी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
रैली के उपरांत शाम 7.00 बजे श्री राम मंदिर, चौधरी मोहल्ला में महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।