नीमच। श्रीराम नवमी पर्व के उपलक्ष्य में इस्कॉन मंदिर नीमच पर 6 अप्रैल 2025, रविवार को भगवान श्रीरामचन्द्र के प्राकट्य दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।
श्रीराम नवमी महोत्सव की शुरुआत शाम 5:30 बजे भगवान श्रीरामचन्द्र के महाअभिषेक से शुरू होगी। इसके पश्चात 6:30 बजे से बच्चों द्वारा राम-लीला की प्रस्तुति, 6:50 से छप्पन भोग, पुष्पांजलि, 7:00 से महाआरती, 7:30 से श्रीरामकथा, 8:15 से नृत्य कीर्तन और 8:30 से महाप्रसादी वितरित की जाएगी।