नीमच। नीमच जिला अभिभाषक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके इस फैसले को सही बताते हुए। शेख सैयद पठान कमेटी के सदर सलीम खान के नेतृत्व में एक मांग पत्र अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी को सौंपा गया और उनका शुक्रिया अदा किया। उनके द्वारा अपने हक के लिए जो लड़ाई लड़ी जा रही है। वह बिल्कुल जायज होकर सही है। उनकी इस लड़ाई में सर्व समाज भी एकजूट हो रहा है। जिसका समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। सोमवार को वकीलों के द्वारा नीमच बंद के आह्वान में कमेटी ने भी अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया गया है। इस अवसर पर एडवोकेट वसीम नाज पठान, इकबाल पठान, जॉइन सेक्रेटरी मो यूनुस उर्फ़ छुट्टन पठान, खजांची ज़ाहिद कादरी आरिफ शैख़, अजहर खान आदि मौजूद थे।