नीमच। जिले के मनासा गांव देवरी खवासा सनातन पब्लिक स्कूल की बालिका दिव्या पिता दिनेश पाटीदार ने कक्षा आठवीं (अंग्रेजी माध्यम) बोर्ड परीक्षा में 600 में से 540 अंक प्राप्त कर 90.8 प्रतिशत एवं बालिका यशस्वी पिता नितेश पाटीदार ने कक्षा पांचवी (अंग्रेजी माध्यम) बोर्ड परीक्षा में 400 में से 356 अंक प्राप्त कर 89.5 प्रतिशत बनाकर स्कूल एवं गांव का नाम रोशन किया। साथ ही कक्षा 5 और 8 का परिणाम भी शत प्रतिशत निकला। दोनों कक्षाओं के कुल 25 बच्चों में से 16 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
स्कूली प्राचार्य सुनील पाटीदार एवं साथी स्टॉफ ने बालिकाओं एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ओर शुभकामनाएं दी।