भोपाल। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल 2025 को शहर में आयोजित होने वाले अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस दिन राम बारात, चुनरी यात्रा, कलश यात्रा, जवारे विसर्जन और भंडारे जैसे कार्यक्रम बड़े पैमाने पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होंगे।
इन आयोजनों के चलते यातायात व्यवस्था में कई स्थानों पर आवश्यकतानुसार बदलाव किया जाएगा।