शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, शाजापुर के तत्वावधान में 3 से 6 अप्रैल 2025 तक फूलखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में रामचरितमानस सस्वर पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण वाचन तथा सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल श्ज्वलंतश् ने बताया कि प्रथम स्थान अथर्व व्यास (पुत्र राजेश व्यास) एवं द्वितीय स्थान सौरभ भट्ट (पुत्रर ऋषिकेश भट्ट) ने प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।