मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी नगर में आज करणी सेना परिवार जीवन सिंह शेरपुर टीम द्वारा समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया, ज्ञापन के माध्यम से बताया की विगत दिनों लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन के राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महान वीर राणा सांगा को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है। यह बयान न केवल राणा सांगा की विरासत को कम करने का प्रयास है, बल्कि यह हमारे समाज की भावनाओं को भी आहत करता है।
राणा सागा एक महान राजपूत शासक थे, जिन्होंने अपनी वीरता और शीर्य के बल पर मेवाड़ के साम्राज्य का विस्तार किया और मुस्लिम आक्रमणकारियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। उनकी वीरता और बलिदान को हमारे समाज में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है।
अतः हम आपके समक्ष निम्नलिखित मांगे रखते हैं-
- रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए बयान की निंदा की जाए और उनसे माफी मांगने की मांग की जाए।
- सदन से रामजीलाल सुमन की सदस्यता निरस्त की जाए।
- राणा सांगा के जीवन और उनके सिनकाल के बारे में गलत जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
- रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए बयान के ऊपर एफआईआर की जाए।
हमें विश्वास है कि आपके दवारा हमारी मागों पर विचार किया जाएगा और राणा सांगा की विरासत की सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान करणी सेना परिवार प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह धंधोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह शक्तावत मुंदेड़ी, जिला प्रवक्ता दरबार कुम्हारी, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी शक्तावत बरखेड़ा जयसिंह, नगर अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह गुड़भेली, राजेंद्र सिंह जी सोनी, नारायण सिंह जी, कृष्णपाल सिंह सोकड़ी, मोहनसिंह जी राजावत, लोकेंद्र सिंह जी सोनी, भानुप्रताप सिंह, रघुवीर सिंह जी सुजानपुरा,रविराज सिंह खनखरई, जयवर्धन सिंह झाला, भरत जोशी, राहुल लिल, मुकेश निडर एवं करणी सेवा परिवार के अधिकार पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित समस्त हिंदू समाज सर्व समाज उपस्थित थे।