चित्तौड़गढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में शोभायात्रा का आयोजन विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष युवा और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के पाडन पोल से शुरू प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई जहाँ सामूहिक हनुमान चालीसा और भव्य राम आरती की गई । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने बताया कि शोभायात्रा नगर के पाड़न पोल से शाम 6 बजे शुरू हुई जिसको जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया नगर पालिका हनुमान मंदिर के महंत रामजी शरण महाराज जूना अखाडा संतोषी माता मंदिर के महंत फतह गिरी महाराज ने भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया। जिसमे सबसे आगे डीजे पर बज रहे राम भजनों पर महिलाएं नाचते गाते हुए चल रही थी। उसके बाद महावीर व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया। इससे पहले अखाड़े के उस्ताद कैलाश गुर्जर सामरी व मनोज सोनी को साफा पहनाकर स्वागत किया गया वही पीछे एक बग्गी में नगर के प्रमुख मंदिरों के संत बिराजमान थे। विभिन्न विद्यालयों से सजीव झाकियां के रूप में आए बच्चे एक बग्गी में बैठे थे। पीछे एक ट्रेक्टर में प्रभु श्री राम की विशाल प्रतिमा की झांकी सजाई गई थी। साथ ही डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू ने संघ के विभाग संघ चालक हेमंत जैन जिला संघ चालक अनिरुद्ध सिंह भाटी विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, आईएम सेठिया का को उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में जगह जगह अखाड़ा प्रदर्शन किया गया जो मुख्य आकर्षण रहा वही समाज से विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गोल प्याऊ पहुचने पर दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की बहनों द्वारा भी शस्त्र प्रदर्शन किया गया। वही शोभायात्रा सुभाष चौक पहुँच का धर्म सभा में परिवर्तित हुई जिसमे सभी के द्वारा हनुमान चालीसा का वाचन और सामूहिक भव्य राम आरती की गई कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने सभी समाज जन और संगठनो का आभार व्यक्त किया।
नगर संयोजक पंकज जीनगर ने बताया कि शोभायात्रा में प्रांत के अनिल चतुर्वेदी, मदन त्रिपाठी, नववर्ष आयोजन समिति के अभिषेक मूंदड़ा रूद, अनिल इनानी, हरीश ईनानी,लोकेश त्रिपाठी,विश्वनाथ टांक (पप्सा),शैलेन्द्र झवंर,राजन माली, ओमप्रकाश शर्मा,राजू कुमावत,गोपाल छिपा दिलीप जोशी, बबलेश शर्मा , जयेश भटनागर,सुमित हेड़ा, सचिन यती, प्रकाश चौधरी, मुरली साहू, महावीर कीर,जय सिंह वाघेला,मयंक कुमावत,बलराम मूंदड़ा ,विजय जगेटिया,प्रेम लड्ढा,राकेश खाब्या,सागर व्यास,आशीष वैष्णव ,प्रकाश बनाकिया,वही विहिप महिला उपाध्यक्षा मंजू लता जोशी,राधा काबरा मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी से शिवानी साहू दीपिका छिपा, सपना कीर, अंजलि सेन पूर्वा साहू, शीला भराड़िया,संगीता कलंत्रि,ज्याति तिवारी सहित राष्ट्रीय सेविका समिति से वंदना वजीरानी आदि उपस्थित थे।