नीमच। इन्दिरा नगर के पास वार्ड नं. 08 के क्लासिक क्राउन कॉलोनी, शगुन रेसीडेंसी व गणपति नगर गणेश गार्डन के पास मार्ग में लगी स्ट्रीट लाईटें बीते एक माह अधिक से बंद चालू हो रही है, जिससे लाईटें भी खराब हो रही है और नगर पालिका को नुकसान भी हो रहा है। जानकारी देने के बाद भी नगर पालिका में बैठे जिम्मेदारों के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे हालात बदतर हो रहे हैं।
क्षेत्र के रहवासी नोनू शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, श्याम केमलिया आदि ने चर्चा में बताया कि स्ट्रीट लाईटें लुप झुप होती रहती है। इसका जो भी कारण है, उसे कोई ठीक करने वाला नहीं है बार-बार लुप झुप (बंद चालू) होने से लाईटे भी खराब होना जायज है। ऐसे में नपा को आर्थिक नुकसान भी होगा।
रहवासियों ने बताया कि पूर्व में सारी लाईटें सही चल रही थी, लेकिन बीते एक माह से स्ट्रीट लाईटों को कहां से ऐसी सप्लाई दी जा रही है, जिसके कारण लाईटे बंद चालू हो रही है। रहवासियों ने नपा के जिम्मेदारों से मांग की है कि वे इसके कारण को देखे और रहवासियों को लाईटे बंद परेशानी से निजात दिलाये।