BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2025, 4:57 pm
BIG REPORT : 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाई पटवारी, जमीन के सीमांकन के बदले किसान से मांगे थे प्रति एकड़ 2 हजार रुपए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। लोकायुक्त ने एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हुजूर तहसील के पटवारी हलका नंबर 40 में पदस्थ सुप्रिया जैन ने जमीन के सीमांकन के बदले प्रति एकड़ 2000 रुपए की मांग की थी। दरअसल, ग्राम मुबारकपुर निवासी मोहम्मद असलम (40) ने अपनी 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था।


जिसका सीमांकन करने के बदले प्रति एकड़ 2 हजार रुपए के हिसाब से 36 हजार रुपए मांगे गए थे। किसान ने पटवारी की शिकायत लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर से की थी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 14 मई को उसके निवास हिमांशु टावर लालघाटी के पार्किंग एरिया में पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है।


पटवारी सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक मोनिका पांडे, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक चौतन्य प्रताप सिंह आरक्षक मनोज मांझी, अमित विश्वकर्मा शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE