सनावद। प्रेस क्लब एसोसिएशन द्वारा नारद जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद कक्ष में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैलाश आंवले, वरिष्ठ शिक्षाविद राजेंद्र जैन महावीर, पंडित भरत तारे वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि नारद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। मुख्य वक्ता कैलाश आंवले ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि समाचार पत्र कमजोर व्यक्ति की आवाज बनता है सजक व निर्भीक पत्रकारिता समाज में तालमेल बनाने का कार्य करती है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष गौतम विद्यार्थी ने संस्था की गतिविधियों से अतिथियों का अवगत कराया। सभी वक्ताओं ने आज की आधुनिक पत्रकारिता एवं नारद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बाल्दी, निलेश वर्मा, जगदीश राठौर, बबलू पांडे, सुधीर बैसवाल, बजरंग दल जिला संयोजक दिलीप साकरोदिया, राजा चौरसिया, धर्मेंद्र मसन्द, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, महामंत्री शुभम शर्मा, श्याम ठाकुर दिनेश शर्मा, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।