चित्तौड़गढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब (कलक्ट्रेट परिसर चित्तौड़गढ़) के तत्वावधान में बॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष रतनलाल चावला ने बताया कि नूतन स्पोर्ट्स में 15 मई से 15 जून तक एक माह का वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को वॉलीबॉल का प्रातः 6ः30 बजे से 8 बजे तक और सायं 5ः30 से 7ः30 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण अनुभवी व राष्ट्रीय कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।