BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 10:23 am
KHABAR : विजय शाह के भाषण से भाजपा का नफरती चेहरा उजागर- इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारतीय सेना एवं देश की बहादुर बेटी के बारे में भाजपा के कद्दावर मंत्री विजय शाह ने जिस प्रकार का बयान अपने नफरती भाषण में दिया है उसका उल्लेख करना भी अपने आपको असभ्य  मानना है और उस नफरत भरे  भाषण  का उल्लेख करना भी देशद्रोह की संज्ञा में आता है लेकिन उस नफरती मंत्री विजय शाह को इस प्रकार का भाषण देने के बाद भी शर्म नहीं आयी और न डबल इंजन की मोदी यादव सरकार के साथ ही सम्पूर्ण भाजपा के नेताओं  एवं पदाधिकारियों  को आई और वो ही लोग जब मंत्री शाह  भाषण दे रहे थे तो उस नफरती मंत्री के नफरती भाषण पर तालियां बजा रहे थे जो की विजय शाह के साथ ही दोषी है और उन पर भी विजय शाह के साथ ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज  होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐरा गैरा व्यक्ति इस प्रकार का नफरती बयान देने के पहले लाख बार सोचें और भारतीय सेना का एवं भारत की बेटी का अपमान  न कर पाए। 


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवकल ने कहा  की एक और भाजपा अपने आप को देशभक्त कहते हुए नहीं थकती दूसरी और उसके ही नफरती नेता  धर्म मजहब के नाम पर भारतीय सेना की बेटी के ऊपर  अशोभनीय एवं निंदनीय टिपण्णी करते नहीं थकते और सेना के मनोबल को तोड़ने का प्रयास करते है और मात्र अपने नेता की चरण वंदना करते नहीं थकते। जिस प्रकार से देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी एवं आतंकवादियों के बारे में सम्बन्ध जोड़कर मंच से अपमानजनक भाषण दिया है वो बढ़ा ही खेदजनक है और ऐसे नफरती मंत्री एवं उनका साथ देने वाले नेताओ जो वंहा बैठकर तालिया बजा रहे थे उनके ऊपर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 


अग्रवाल ने कहा की भारतीय संविधान की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है की जब ताना शाह सरकार ने 48 घंटो में कुछ नहीं किया और अपने मंत्री के ऊपर  कोई कार्यवाही नहीं की तो माननीय न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेकर प्रदेश के डीजीपी को मंत्री शाह के खिलाफ 4 घंटे में विभिन्न धाराओं धारा 152, 196 (1) (बी) एवं 197 (1) में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एक असली देशभक्त न भारतीय सेना का अपमान सह सकता है न भारतीय बेटी का अपमान सह सकता है क्योँकि देशभक्त भारतीयों को पुरे विश्व ने देखा है की जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऊपर आक्रमण किया तो प्रुरा देश भारतीयता के  रंग  में रंगकर चाहे वो किसी भी धर्म मजहब या राजनितिक पार्टी का हो एक स्वर में सेना का होंसला अफजाई कर  रहे थे और एकसूत्र में बंधकर देशभक्ति  का जज्बा दिखा रहे थे और ऐसे समय पर मंत्री शाह इस प्रकार का नफरती भाषण देकर भाजपा के असली नफरती चेहरे को उजागर कर रहे थे जिसकी आम आदमी पार्टी घोर निंदा करती है और तत्काल मंत्री शाह को बर्खास्त कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने की मांग करती है। भारतवासी पहले ही सीजफायर से दुखी है और इस प्रकार के नफरती भाषण भारतीयों का एवं सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करते है इतनी समझ तो इन नफरती भाजपा के नेताओ में होना चाहिए ? 


अग्रवाल ने कहा की हम मांग करते है कि तुरंत मंत्री शाह  को बर्खास्त कर जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए और साथ ही उसके साथ जो व्यक्ति तालियां बजा रहे थे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही होना चाहिए तभी भारत की बेटी को न्याय मिलेगा और देश के नागरिको का आक्रोश कम होगा। हम प्रदेश सरकार को आगाह करते है की कार्यवाही न होने पर आम आदमी पार्टी प्रदेश में जगह जगह भाजपा के नफरती नेताओं के पुतले दहन करेंगी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE