सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम लवां में बुधवार सुबह करीब 11 बजे भूदृखंड विवाद के चलते काका भतीजे में विवाद हो गया। घटना में भतीजा राजूनाथ बुरी तरह घायल हो गया जिसे उसकी मां और पड़ोसियों ने सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ईतेश व्यास ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
देर शाम इस आशय की जानकारी देते हुए घायल की मां बादाम बाई ने बताया कि गांव लवां में उसके कब्जे का एक भूखंड है, जिस पर राजू काबिज है, लेकिन देवर लाला नाथ की नियत में खोट आने पर वह उस पर कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर सुबह विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में पुत्र राजू को सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। बादाम बाई ने बताया कि इस बाबत सिंगोली पुलिस थाने पर भी आवेदन दिया गया है।