नीमच। अक्सर पुरानी नीमच कृषि मंडी विवादों के चलते सुर्खियों में रहती थी लेकिन अब नई कृषि उपज मंडी चंगेरा भी सुर्खियों में जहां किसान और व्यापारीयों के बीच विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। वही आज गुरूवार को एक बार फिर लहसुन व्यापारी और मंडी कर्मचारी के बीच निलामी को लेकर विवाद हो गया ये विवाद इतना बढ़ा की मंडी आंधे घंटे से बंद है जिसके चलते अन्य किसान परेशान हो रहे है, वही किसानों की मांग है कि मंडी प्रशासन से जुड़ा अधिकारी मंडी पहुंचे उसके बाद निलामी में भाग लेंगे।