BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 11:28 am
KHABAR : पुजारी पद पर ब्राह्मणों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती, सरकार, आध्यात्म-धर्मस्व विभाग को नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 24 जून को, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर सिर्फ ब्राह्मण पुजारी नियुक्त करने के एमपी सरकार के फैसले को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रदेश के अध्यात्म, धर्मस्व विभाग को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 4 हफ्तों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।


याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ एडवोकेट रामेश्वर सिंह ठाकुर एवं पुष्पेंद्र शाह ने कोर्ट से मध्यप्रदेश विनिर्दिष्ट मंदिर विधेयक 2019 को असंवैधानिक ठहराने की मांग की है। इसके अनुसार एमपी सरकार ने प्रदेश के 350 से ज्यादा मंदिरों को अधिसूचित कर अपने अधीन रखा है। मंदिरों में अध्यात्म विभाग सिर्फ ब्राह्मणों को ही पुजारी के पद पर सवैतनिक नियुक्ति दे रहा है। जबकि ये संविधान की मंशा के खिलाफ है। याचिका में जाति वर्ग नहीं योग्यता देखकर पुजारियों की नियुक्तियों की मांग की गई है। कहा गया है कि प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों पर सभी वर्गों के योग्य लोगों को पुजारी पद पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।


एडवोकेट रामेश्वर सिंह ठाकुर का कहना है ष्पुजारी पद पर केवल ब्राह्मणों की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,15,16 तथा 21 से का उल्लंघन करती है। इसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की बात कही गई है। इसलिए इस पॉलिसी को निरस्त किया जाना चाहिए। ठाकुर ने कोर्ट को यह भी बताया ष्हिंदू समुदाय में ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग भी शामिल हैं। ऐसे में हिन्दू संप्रदाय की केवल एक जाति को ही पुजारी नियुक्त करना भारतीय संविधान से असंगत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE