BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 11:31 am
NEWS : अरबन बैंक रजत जयन्ती समारोह उद्धघाटन, प्रधान कार्यालय शिलान्यास एवं आमसभा 7 जून को, मध्यम वर्ग के आर्थिक स्वावलम्बन में निभाई सकारात्मक भागीदारी - डॉ. सेठिया, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के चेयरमेन डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा कि ग्राहक संतुष्टि, जन विश्वास एवं नवीन तकनीकी को अपनाते हुए 215 करोड़ के व्यवसाय के साथ बैंक स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश सहकारिता जगत के लिए गौरवशाली क्षण है। रजत जयन्ती वर्ष में व्यापक ग्राहक सम्पर्क अभियान के माध्यम से व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिकाधिक ग्राहकों को जोड़ने का प्रयास किये जायेगे ताकि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में सहकारिता आन्दोलन को ओर अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। यह विचार उन्होनें 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पत्रकार वार्ता में बोलते हुए व्यक्त किये। 


विगत 25 वर्षों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 14 मई, 2001 को 12.50 लाख की पूंजी से प्रारम्भ किये गये इस बैंक की आज कुल नेटवर्थ 16 करोड़ है एवं 7 शाखाओं में 22000 ग्राहकों को निजी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के समकक्ष सेवाएं प्रदान कर समाज के मध्यम एंव अल्प आयवर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बन बनाने में भागीदारी निभाई है। उन्होने बताया कि साइबर फ्रॉड को रोकने हेतु ग्राहकों के डेटा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए बैंकिंग करते हुए राजस्थान में 43वें स्थान से 19वें पायदान पर स्थापित कर स्वयं की ब्राण्ड इमेज कायम की है। रजत जयन्ती वर्ष में गांधीनगर स्थित भूमि पर प्रधान कार्यालय एवं शाखा निर्माण कार्य का शिलान्यास, रजत जयन्ती वर्ष का औपचारिक उद्धघाटन एवं आमसभा आगामी 7 जून, 2025 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम, बाईपास रोड, चितौड़गढ़ पर आयोजित की जायेगी जिसमें राजस्थान एवं पंजाब के राज्यपाल सहित कई प्रमुख सहकारी चिन्तकों, राजस्थान सरकार के जन प्रतिनिधियों को भी आमन्त्रित किया गया है। 


बैंक रजत जयन्ती वर्ष में व्यवसाय वृद्धि के दृष्टिगत लम्बी छंलाग लगाने की कार्ययोजना के  साथ ही आमजन से बैंक के ग्राहक बनकर सहकारिता आन्दोलन से जुडते हुए विकसित भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाने की अपील की।


पत्रकार वार्ता में प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने प्रस्तावना रखते हुए स्वागत किया। सहकारी विभाग के उपरजिस्ट्रार संजय शर्मा ने कहा कि संस्था के विकास में जन विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण स्थान होता है एवं चितौड़गढ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक ने यह विश्वसनीयता कायम करते हुए जो मुकाम हासिल किया है वो सहकारिता जगत क लिए एक पथ प्रदर्शक है। 


इस अवसर पर बैंक की पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, राधेश्याम आमेरिया, बालकिशन धूत, वृद्धि चन्द कोठारी, राजेश काबरा, कल्याणी दीक्षित, सीए दिप्ती सेठिया, बाबरमल मीणा, हरिश चन्द्र आहूजा, नीतेश सेठिया एवं प्रबन्धन मण्डल सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया, शान्तिलाल पुंगलिया ने रजत जयन्ती के विशेष अवसर पर उपस्थित मिडियाकर्मियों का सकारात्मक योगदान के लिए अभिनन्दन किया गया। 


निदेशक एवं प्रबन्धन मण्डल के अध्यक्ष सीए दिनेश सिसोदिया ने भी इस अवसर को सदस्यां, ग्राहकों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE