चित्तौड़गढ़। सेंती स्थित श्री काली कल्याण धाम में 19 से 25 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री काली कल्याण धाम के गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि मुंगाना धाम के महामंडलेश्वर चेतनदास महाराज के सानिध्य में 19 से 25 मई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 19 मई को गणपति स्थापना के साथ आयोजनों की शुरुआत होगी। 19 मई को प्रातः 8 बजे श्री चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर से भागवत कथा की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा श्री काली कल्याण धाम पहुंचेगी तथा भागवत कथा का शुभारंभ होगा। महन्त अनुजदास महाराज द्वारा भागवत कथा 19 मई से 25 मई तक प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलशयात्रा 22 मई को प्रातः 7 बजे से देवनारायण मंदिर से कालीकल्याण धाम सेंती तक होगी।
सांवरिया आश्रम मूंगाणा के महंत अनुजदास महाराज ने बताया कि 19 मई सांय 8 बजे से दिव्य सत्संग का आयोजन पंडित जनार्दन मोड़ द्वारा, 20 मई सांय 8 बजे श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन, 21 मई एवं 22 मई सांय 8 बजे दिव्य कल्याण कथा महंत जयसिंह सोलंकी डूंगरपुर द्वारा, 23 मई सांय 8 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव मुंगाना एवं भव्य अग्रवाल एवं पंकज दमामी द्वारा भजन संध्या का आयोजन, 24 मई सांय 8 बजे से पंडित रोहित भूषण मिश्रा इन्दौर एवं राधेश्याम वैष्णव मुंगाना द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा, मंच संचालन सुरेश जोशी द्वारा किया जायेगा।
गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य आयोजन 25 मई को प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना ध्वजारोहण एवं यज्ञ के पूर्णाहुति का आयोजन प्रातः 7 बजे से आरम्भ होगा, साथ ही महाप्रसादी के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।
18 मई को चित्तौड़ नरेश दरबार सेवा एवं भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन भी होगा इस आयोजन में रतलाम से जीतू धोरा, सुरेश जोशी, भावेश कुमावत एवं साथियों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुगाणा धाम आश्रम के महंत अनुजदास महाराज, धाम के गादिपति नवीन त्रिवेदी, सुरेश जोशी, अंशुल गदिया, अंकित त्रिवेदी व कर्तव्य मेहता आदि मौजूद रहे।