BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 2:56 pm
KHABAR : सुबह-सुबह कलेक्टर ने किया मुंगावली सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कलेक्‍टर आदित्य सिंह ने आज अशोकनगर जिले की तहसील मुंगावली के भ्रमण के दौरान सिविल अस्‍पताल मुंगावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने ओपीडी वार्ड, एनआरसी वार्ड,प्रसूति वार्ड,महिला एवं पुरूष वार्ड, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्‍होंने अस्‍पताल में स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे मरीजों से चर्चा कर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने भोजन की गुणवत्‍ता को परखा। साथ ही मीनू अनुसार मरीजों को भोजन दिये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्‍चों को दिए जाने वाले पौषिक आहार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने निर्देश दिए कि अस्‍पताल प्रबंधन बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं एवं व्‍यवस्‍थाएं रखे,जिससे मरीजों को समय पर लाभ मिल सके। उन्‍होंने अस्‍पताल की खिड़कियों में मच्‍छर जाली लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने डॉक्‍टरों की नेम प्‍लेट,डयूटी चार्ट,साफ-सफाई एवं स्‍टाफ के आईडी कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गये कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए। 


बही आपको बताते चले कलेक्टर आदित्य सिंह स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को लेकर जिले में काफी सक्रिय देखे जाते हैं वह जॉइनिंग के बाद से ही जिला अस्पताल का दो बार औचक निरिक्षण भी कर चुके हैं और जिलेभर में लगभग सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर चुके हैं तो वही समय-समय पर मेडिकल स्टाफ को दिशा निर्देश भी देते रहते हैं। जिस जिले भर में इनके कार्य की सराहना होती रहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE