BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 3:48 pm
KHABAR : न्यायालय के आदेश को भी ताक में रख 11 माह बाद भी ठेकेदार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों को बोनस वेतन आज तक नहीं, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्यप्रदेश विध्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को ठेकेदार की हठधर्मिता और अड़ियल रवैए के चलते न्यायालय के आदेश को भी बलाए ताक में रखकर अपनी ही आदतन हरकतों के चलते मेसर्स ऑल ग्लोबल सर्विसेस कंपनी द्वारा जनवरी 2025 से मार्च 2025 का त्रैमासिक बोनस भुगतान, जोखिम भत्ता एवं 11 माह की एरियर राशि का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया। जिसके विरोध में अपनी मांगों को लेकर सभी कर्मियों ने गुरुवार को अधिक्षण यंत्री, जिला कलेक्टर, मेसर्स ओल ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी मुंबई के नाम कार्यपालन यंत्री को प्रेषित किया।


उल्लेखनीय है कि बाह्य स्त्रोत कंपनी मेसर्स ऑल ग्लोबल सर्विसेस द्वारा नीमच वृत्त अंतर्गत कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को जनवरी 2025 से मार्च 2025 त्रैमासिक बोनस, जोखिम भत्ता एवं माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये आदेशानुसार 11 माह का एरियर राशि का भुगतान भी आज दिनांक तक नहीं किया गया है।


ज्ञापन में बताया गया है कि आउटसोर्स प्रदाता कंपनी द्वारा समय पर उपरोक्तानुसार भुगतान नहीं करने से आउटसोर्स कर्मियों में अंसतोष व्याप्त है। इस हेतु आउटसोर्स कर्मियों द्वारा समय-समय पर आवेदन एवं ज्ञापन भी प्रस्तुत किये गये है, जिसकी खबरे क्षेत्र के अखबारों एवं सोशल मिडिया में भी लगातार प्रकाशित हो रही है। जिससे शासन एवं कंपनी की छवि धुमिल हो रही है।


बताया गया कि नीमच वृत्त अंतर्गत कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मी कंपनी का कार्य पूर्ण लगन एवं निष्ठा से संपादित कर रहे है। समय पर त्रैमासिक बोनस का भुगतान एवं एरियर राशि का भुगतान नहीं होने से आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शीघ्र ही बोनस एवं एरियर राशि का भुगतान करने का कष्ट करे। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विद्युत फेडरेशन भूपाल सिंह राठौर, क्षेत्रीय सचिव नीमच सुरज मल आर्य ने उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विद्युत फेडरेशन अध्यक्ष मोहम्मद शकील,अनुप सिंह, राकेश शर्मा, धीरज माली, गोपाल वर्मा सहित आउटसोर्स कर्मी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE