चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती महावीर व्यायामशाला द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास से मनाई जायेगी।
व्यायामशाला सचिव मनोज सोनी ने बताया कि गुरूवार 15 मई को महावीर व्यायामशाला भवन में देवराज पहलवान के मुख्य आतिथ्य एवं उस्ताद कैलाश पहलवान सामरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
उस्ताद पहलवान कैलाश गुर्जर ने बताया कि बुधवार 28 मई को प्रातः कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों का वजन लिया जाकर सायं 3 बजे से केसरी, कुमार खिताब के दंगल प्रारम्भ होंगे। गुरूवार 29 मई को सायं 5 बजे महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पाडनपोल स्थित जालीबाव से प्रारम्भ होकर शहर के पारम्परिक मार्गों से होते हुए महावीर व्यायामशाला में सम्पन होगी।
बैठक में ओम सुखवाल, दिनेश सोनी, प्रहलाद सोनी, रणधीर पहलवान, भरत पहलवान, प्रभु पहलवान, मोहित पहलवान, कालू पहलवान, लोकेश पहलवान, प्रहलाद नीलमणी, सत्यनारायण माली, शोकिन पहलवान, निलेश सोलकी, राकेश माली, राकेश सोनी, कैलाश सोनी, कान सिंह, बाबू जाट, सुनील मेघवाल, दीपक अग्रवाल, रोहित पहलवान उपस्थित थे।