नीमच। आज भादवामाता मंडल में शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश जिले के निर्देशानुसार मिशन सिंदूर के तहत आयोजित, तिरंगा यात्रा, को लेकर जवासा चौराहा पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंडल बैठक प्रभारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा महामंत्री राजेन्द्र सिंह तवर पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसौदिया मंडल उपाध्यक्ष, राजीव गरासिया प्रहलाद चौधरी मंडल के वरिष्ठ नेता शांतिलाल टेलर सरपंचगण भगवती प्रसाद सेन जीवन माली देवकिशन नागदा दिलीप पुरोहित कन्हैयालाल दिनेश शुक्ला नितेश नागदा बबलू धनगर मंगल सिंह अर्जुन सिंह गोविंद सालवी मंडल पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।
बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरुष के चित्रों पर मालार्पण कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पदाधिकारी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भादवामाता मंडल में हम सब को मिलकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है। इसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसौदिया ने अपने सम्बोधन कहा कि विगत दिनों में हुए मिशन सिंदूर तहत देश के जवानों अपनी पराक्रम और बहादुरी से देश के दुश्मनों धूल चटाई तत्पश्चात मंडल प्रभारी महेंद्रभटनागर ने मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि मिशन सिंदूर के तहत हम सबको आपके मंडल आपके शक्ति केंद्र और ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा निकलना हैं और 17 तारीख को नीमच दशहरा मैदान आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह तवर किया और बैठक का आभार मंडल मंत्री हीरालाल कुमावत ने प्रकट किया उक्त जानकारी मंडल उपाध्यक्ष यशवंत टेलर ने दी।