BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 10:25 am
BIG REPORT : एमपी में 21 मई तक ट्रांसफर आवेदन कर सकेंगे शिक्षक, 25 मई से जारी होंगे तबादला आदेश, आयुक्त लोक शिक्षण ने बढ़ाई समयसीमा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादला नीति के आधार पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तारीख में बदलाव किया है। अब शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 21 मई तक आवेदन लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई विभागों ने भी तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  


लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 के लिए जारी तबादला नीति के क्रियान्वयन के लिए टाइम टेबल तय किया गया है। इसके अंतर्गत स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा पूर्व में 16 मई 2025 तय की गई थी। इसके बाद 20 मई से तबादला आदेश जारी किए जाने थे। अब इस तिथि में बदलाव किया गया है।


लोक शिक्षण आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन करने की तारीख 16 मई से बढ़ाकर 21 मई तक कर दी गई है। इसी तरह तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा भी 20 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। आयुक्त ने संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, सभी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, संयुक्त संचालक शिक्षा, सभी जिला शिक्षा अधिकारी को इसके आधार पर तबादले के आवेदन लेने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए कहा है।


स्वास्थ्य विभाग में 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन
इधर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी स्वैच्छिक तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। नियमित अधिकारी और कर्मचारी 14 से 19 मई के बीच ई-HRMIS पोर्टल (https://hrms.mp.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। स्वास्थ्य आयुक्त के अनुसार हर आवेदक को 10 स्थानों की प्राथमिकता देनी होगी। एक बार में केवल एक आवेदन ही स्वीकार होगा और उसमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। 20 मई तक सभी दस्तावेजों और आवेदनों का सत्यापन कर लिया जाएगा। इसके बाद तबादला आदेश आयुक्त के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE