उज्जैन। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
भारतीय सेना को सम्मान एवं भारत सरकार को धन्यवाद के लिए तिरंगा यात्रा शाम 05.00 बजे शहीद पार्क से प्रारंभ टावर, ब्रिज होते हुए चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट से होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए हुई फव्वारा चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट गाइड का बैंड, बोहरा समाज का बैंड, एक बड़ा ध्वज के साथ मुसलिम समाज के लोग भी तिरंगा रैली में शामिल होंगे।
भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और जान प्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।तिरंगा यात्रा का यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में स्काउट गाइड भी सम्मिलित होंगे। यात्रा में सभी स्काउट गाइड,रोवर- रेंजर, स्काउट- गाइड, ओपन दल के सदस्यगण एवं जिला संघ पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जिला संघ उज्जैन के अध्यक्ष है।