शहडोल। जिले के पश्चिम ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में इन दिनों प्रकृति का एक बेहद मनमोहक और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जहां भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जंगल से निकले 19 जंगली हाथियों का दल एक नदी में डुबकी लगाते देखा गया, इन हाथियों का समूह पानी में जमकर मस्ती करता नजर आया, जिसमें एक नन्हा हाथी शावक सबका ध्यान खींचने वाला केंद्र बन गया। उसकी शरारतें और पानी में खेलते हुए चंचलता ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
हालांकि, इस रोमांचक नज़ारे के पीछे एक गंभीर पहलू भी है यही हाथी किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है, और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में एक मनमोहक दृश्य देखने को मिला जहां इस भीषण गर्मी में गर्मी से राहत पाने के लिए पिछले कुछ समय से विचरण कर रहा, 19 हाथियों का दल नदी में डुबकी लगाते नजर आए, हाथियों का दल पानी में मस्ती करते नजर आए जिसमें नन्हा हाथी शावक भी खूब मस्ती करता नजर आया, इस दृष्ट को देख लोग खूब रोमांचित हुए, दूसरा पहलू यह भी है कि पिछले कुछ समय से 19 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा जो कि किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा ,जिससे ग्रामीण किसान काफी चिंतित हैं,किसानों की खड़ी फसलों को पहले जंगली हाथियों ने नुकसान पहुंचा चुके है। वन विभाग की टीमें लगातार जंगली हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
उत्तर वन मंडल शहडोल वन मंडल अधिकारी तरुणा वर्मा ने बताया कि जनवरी से अब तक हाथी क्षेत्र में सक्रिय हैं और बाणसागर क्षेत्र से होते हुए वे शहरगढ़, अलहरा, झिरिया सहित कई गांवों में देखे गए हैं। जिससे ये क्षेत्र हाथियों के कारण प्रभावित हुए है, इसमें जितने किसानों के फसल का नुकसान हुआ उसका सर्वे करा राजस्व विभाग मुआवजा देने की प्रक्रिया करेगा