BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 3:28 pm
KHABAR : जबलपुर में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अपने ही चार्जिंग स्टेशन पर बेचते थे चुराए हुए ई रिक्शा का सामान, पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा, पढे़ खबर   

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वालों का पर्दाफाश किया है ई रिक्शा चोरी करने वाले कोई और नहीं बल्कि आपस में दोनों भाई है। पुलिस के अनुसार राम यादव और बलराम यादव मिलकर अलग-अलग थाना इलाकों से ई रिक्शा चोरी करते और फिर उन्हें ई रिक्शा की बैटरी, टायर अन्य सामान दूसरे ई रिक्शा वालों को बेचा करते थे। ई रिक्शा चोरी करने वाले दोनों भाई गोरखपुर थाना अंतर्गत ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी चलाते थे। जहां अपने चार्जिंग स्टेशन पर आने वाले ई रिक्शा चालकों को वह सस्ते दर पर चोरी का सामान भी बेचा करते थे।


दरअसल पुलिस को अलग-अलग थानों से शिकायत मिली थी कि शहर से पांच ई रिक्शा चोरी हो गए हैं। उसी कड़ी में पुलिस ने जाल बिछाया और ई रिक्शा चोरी करने वाले दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में चल रहा है कि यह ई-रिक्शा का सामान चोरी कर कर खाली ढांचा हाईवे पर छोड़ दिया करते थे।


हर चोरी के स्पॉट पर देखे गए थे दोनों भाई 
दरअसल पुलिस को ई रिक्शा चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इसी के बाद पुलिस ने चोरी वाले स्थान पर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सीसीटीवी फुटेज में ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाने वाले दोनों भाई नजर आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने मिलकर पांच जगह से ई रिक्शा चोरी करने की बात कबूल कर ली। दोनों ने बताया कि रिक्शा चुराकर उनके टायर बैटरी और महंगे सामान निकाल कर ई रिक्शा के ढांचे को हाईवे पर खड़ा कर देते फिर उन्हीं चोरी किए सामानों को उनके चार्जिंग स्टेशन पर आने वाले ई रिक्शा चालकों को सस्ती दरों पर बेचा करते थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE