खरगोन। जिले में बेख़ौफ़ गौवंश तस्कर अब रोकटोक करने वालो कि जान लेने पर आमादा हो गए है। ऐसा ही मामला गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात सामने आया है, जहां खण्डवा- बड़ौदा हाइवे पर गौवंश से भरा पिकअप वाहन रोकने पर साथी गौ तस्करों ने गौरक्षकों के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार गौरक्षकों को चोंटे आई, जबकि दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया गौरक्षकों की सूचना पर गोगावां थाना पुलिस ने लाखी बिलाली के समीप गौवंश से भरा वाहन पकड़ा है। इस दौरान गौरक्षकों के वाहन को टक्कर मारने का मामला भी सामने आया है। अलग अलग मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। गौरक्षकों हरिओम यादव ने बताया वकरीब 7 पिकअप वाहनों से गौवंश का अवैध परिवहन हुआ है। इसमें से एक वाहन गौरक्षकों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। वाहन पकड़ने के बाद बाइक से लौटते समय गौतस्करों ने पिकअप वाहन से गौरक्षकों की बाइक को टक्कर मारी, जिससे सतीश राठौर ओर एआजा चौहान को गम्भीर चोंटे आई है इस घटना से गौरक्षकों में आक्रोश है।