देवास। बीते दिनों औद्योगिक थाना क्षेत्र में मां द्वारा बेटी की सगाई अन्य युवक से करने पर बदला लेने की नियत से किए गए केमिकल अटैक के मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित केमिकल अटेक करने वाले आरोपी ओर केमिकल उपलब्ध कराने वाले डेयरी संचालकों को गिरफ्तार किया है।
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया हमने बताया कि 12 तारीख को औद्योगिक थाना क्षेत्र के कैफे में काम करने वाली महिला पर विकास नगर चौराहा के समीप अज्ञात बदमाश पीछे से प्लास्टिक की बोतल से अज्ञात केमिकल फेंक कर फरार हो गया था। घायल महिला को देवास जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम ने त्रिनेत्रम अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक आरोपी दिनेश मालवीय निवासी ग्राम बावई सोनकच्छ की पहचान की।जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके अन्य तीन साथियों पप्पू चौहान निवासी सोनिया गांधी नगर देवास,लाडसिंह मालवीय ओर मानसिंह सेंधव निवासी थाना सिद्धिगंज जिला सिहोर को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की शुरू की।पूछताछ में पता चला की आरोपी पप्पू चौहान पीड़ित महिला की बेटी पर गलत नजर रखता था और महिला द्वारा बेटी की अन्य युवक से सगाई करने पर बदला लेने के लिए इसने महिला पर केमिकल अटैक की साजिश रची थी जिसमें उसने अपने साथी डेयरी संचालक आरोपी लालसिंह ओर मानसिंह से केमिकल मंगवाकर आरोपी साथी दिनेश मालवीय से पिडिता पर केमिकल अटैक करवाया था। चारों आरोपी पर विभिन्न धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया। वही पीड़ित महिला ने पुलिस का धन्यवाद देते हुए कहां की पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। मैं पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।